{"_id":"5e4ee48e8ebc3ecfbe0babfa","slug":"tractor-trolley-falls-into-deep-ditch-driver-dies-vikas-nagar-news-drn3368373182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत
विज्ञापन
गोराघाटी-रंगेऊ-बरोंथा मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भगानी सिरमौर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह (25) पुत्र आज्ञाराम निवासी मेहरुवाला भगानी सिरमौर हिमाचल प्रदेश ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। बीते बुधवार शाम को वह निर्माण कार्य से घर लौट रहा थे। शाम करीब छह बजे बरोंथा गांव के पास उनका ट्रैक्टर से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई में गिरता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकाला। उसे प्राइवेट वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक विशाल खत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
=================
शक्तिनहर में धक्का देकर मारने का आरोप
विकासनगर। ढालीपुर स्थित हाईडिल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने भीमवाला निवासी एक व्यक्ति पर उसके पिता को जान से मारने की नियत से शक्तिनहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में ढालीपुर हाईडिल कॉलोनी निवासी ज्ञानदीप ने कहा कि उसके पिता मान सिंह यूजेवीएनएल से सेवानिवृत्त हैं। आरोप लगाया कि उसके पिता को भीमवाला में रहने वाला उनका एक दोस्त मंसा देवी दर्शन के लिए अपने साथ घर से लेकर निकला। उसके पिता के पास मौजूद बैग में करीब 50 हजार रुपये थे। आरोप लगाया कि बीते बुधवार की शाम को उसे ढालीपुर में रहने वाले अपने दोस्तों से सूचना मिली कि उसके पिता को उनके दोस्त ने कुल्हाल में जान से मारने की नियत से नहर में धक्का देने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।