फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tractor trolley and car accident in roorkee highway

रुड़की: हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत, लगा लंबा जाम

Wed, 26 Feb 2020 06:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
tractor trolley and car accident in roorkee highway
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हाईवे से किनारे किया।

विज्ञापन


साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार रात करीब दस बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेलड़ा की तरफ से रुड़की आ रही थी। जैसे ही वह बेलड़ा से कुछ दूरी पर पहुंची तो सामने से आ रही कार से टकरा गई।

विज्ञापन

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बीच हाईवे पर हादसा होने से जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार को किनारे किया।

साथ ही कार सवार मामूली रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे बाद में खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed