फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists had a lot of fun amidst drizzle and fog

Dehradun News: बूंदाबांदी और कोहरे के बीच सैलानियों ने खूब की मस्ती

Sun, 02 Jul 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tourists had a lot of fun amidst drizzle and fog
वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंचे। बूंदाबांदी और कोहरे के बीच खूब मस्ती की। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सैलानियों की भीड़ की वजह से अधिकांश होटल और रिजॉर्ट में एडवांस बुकिंग है। हालांकि कोहरे के चलते सैलानी चकराता से दिखाई देने वाली ऊंची पहाड़ियों का दीदार नहीं कर सके।
विज्ञापन




वीकेंड पर सैलानियों ने बच्चों के साथ चकराता का रुख किया। सुबह से ही सैलानी चकराता पहुंचने शुरू हो गए थे। सैलानियों के आने से बाजार में दिनभर रौनक बनी रही। सैलानियों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बारिश की बूंदों के बीच भुट्टो का लुत्फ उठाया। सैलानियों को देख व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे। अधिकांश होटल बुक रहे। चकराता के साथ ही सैलानी सनसेट प्वाइंट, ठाणा डांडा, रामताल गार्डन, माक्टी, चुरोनी, बैराटखाई, कोटी कनासर, लोखंडी, बुधेर गुफा आदि पर्यटक स्थलों पर पहुंचे। सभी पर्यटक स्थलों पर दिनभर चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन


सैलानियों ने स्थानीय उत्पाद राजमा, उड़द, पंचरंगी दाल के साथ ही पूलम और खुमानी की भी खरीदारी की। सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान ने बताया कि निचले इलाकों में बढ़ी गर्मी के चलते पूरा जून माह होटल व्यवसायियों के लिए अच्छा गुजरा। अधिकांश जगह एडवांस बुकिंग रही। उन्होंने बताया कि रविवार को भी अधिकांश होटल और रिजॉर्ट एडवांस में बुक हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई माह में निचले इलाकों में बारिश के चलते कम संख्या में सैलानी चकराता पहुंचे थे, लेकिन जून माह में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से होटल कारोबारियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed