फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist died in raft crash

रूसी पर्यटक दल की राफ्ट पलटी, एक की मौत

Sun, 11 May 2014 09:14 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 11 May 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
tourist died in raft crash

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की रुपिन नदी में राफ्टिंग करने गए रूसी पर्यटक दल की राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि छह सुरक्षित हैं। पर्यटक का शव साथी देहरादून ले गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के पर्यटकों का सात सदस्यीय दल रुपिन नदी में राफ्टिंग के लिए पहुंचा।

बताया जाता है कि शाम चार बजे सभी राफ्टिंग कर रहे थे तभी नदी की तेज धारा में अचानक राफ्ट पलट गई, जिससे ये भयानक हादसा हो गया।

पत्थर पर स‌िर लगने से हुई मौत

tourist died in raft crash

बताया जाता है क‌ि पर्यटकों का दल रुपिन नदी में राफ्ट‌िंग करने पहुंचा। राफ्टिंग करते समय नदी में उनकी राफ्ट अचानक पलट गई जिससे सभी पर्यटक नदी के तेज बहाव में बहने लगे।

छह पर्यटकों तो तैरकर नदी के तेज बहाव से बचकर किनारे पर पहुंच गए लेकिन सिरगी सिमिंग (42) का सिर नदी में बहते वक्त पत्थर से तेजी से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पर मदद न करने का आरोप

tourist died in raft crash

स्थानीय प्रशासन पर दुर्घटना के बाद पर्यटकों को समय पर मदद न पहुंचाए जाने के आरोप लगे हैं। पर्यटकों के साथ आए देहरादून निवासी टैक्सी चालक गिरीश ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें कोई सहयोग नहीं दिया।

वहीं तहसीलदार बीएस कलूड़ा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कानूनगो को मौके पर भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed