फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Total 91 nomination papers submitted on the first day

पहले दिन जमा हुए कुल 91 नामांकन पत्र

Sat, 21 Sep 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Total 91 nomination papers submitted on the first day
विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर नामांकन फॉर्म के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों को भरने का काम शुरू हो गया। पहले दिन पछवादून के चार विकासखंडों सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता में कुल 91 नामांकन पत्र जमा हुए। सुबह से ही नामांकन पत्र भरने और खरीदने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में लोगों का आवागमन लगा रहा। शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा और खरीदने का काम चलता रहा। पहले दिन सहसपुर विकासखंड में कुल 51 नामांकन पत्र जमा हुए। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 32, प्रधान के 12 और बीडीसी के सात फार्म रहे।
विज्ञापन

विकासनगर विकासखंड में पहले दिन कुल 12 नामांकन पत्र जमा हुए। ग्राम पंचायत सदस्य का एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ जबकि, प्रधान और बीडीसी सदस्य के छह-छह नामांकन पत्र जमा हुए। कालसी विकासखंड में कुल 14 नामांकन पत्र जमा हुए। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के सात, प्रधान के छह और बीडीसी मेंबर का एक नामांकन पत्र जमा हुआ। चकराता विकासखंड में पहले दिन कुल 14 फॉर्म जमा हुए। जिसमें ग्राम पंचायत और बीडीसी के तीन-तीन और ग्राम प्रधान के आठ नामांकन पत्र शामिल रहे। वहीं शुक्रवार को चारों विकासखंडों में कुल 1208 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहसपुर प्रखंड में ग्राम पंचायत सदस्य के 277, प्रधान के 50, बीडीसी के 41, विकासनगर प्रखंड में प्रधान के 68, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और बीडीसी के 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कालसी प्रखंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के 102, ग्राम प्रधान के 67 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

चकराता में प्रधान के 87, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 27 और वॉर्ड मेंबर के लिए 104 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed