IMA POP: ये हैं देश के टॉप 10 राज्य, जो भारतीय सेना को देने जा रहे सबसे ज्यादा अफसर
सेना को अफसर देने के मामले में एक बार फिर उत्तराखंड ने बादशाहत कायम की है। इस बार भी भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में संख्याबल में भले ही यूपी के युवा सर्वाधिक हों लेकिन जनसंख्या के लिहाज से अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है।
वर्तमान में देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के निवासी हैं। वहीं इस बार भी आईएमए की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा बरकरार है। यूपी के सर्वाधिक 63 युवा पासआउट होंगे। इसके बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा (49 जीसी), तीसरे स्थान पर बिहार (35 जीसी) हैं।
उत्तराखंड के इस बार 33 युवा पासआउट होकर सेना में अफसर बनने जा रहे हैं। जनसंख्या के लिहाज से यूपी, हरियाणा व बिहार की तुलना में देखें तो उत्तराखंड के युवाओं का प्रतिशत कहीं ज्यादा है। गोवा, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी से इस साल एक भी युवा पासआउट नहीं होगा। गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा से एक-एक जीसी पासआउट होंगे।
अफसर देने वाले देश के शीर्ष-10 राज्य
अफसर देने वाले देश के शीर्ष-10 राज्य
राज्य का नाम पासआउट होने वाले जीसी
1. उत्तर प्रदेश 63
2. हरियाणा 49
3. बिहार 35
4. उत्तराखंड 33
5. पंजाब 29
6. महाराष्ट्र 22
6. हिमाचल प्रदेश 22
7. राजस्थान 20
8. जम्मू एंड कश्मीर 17
9. मध्य प्रदेश 14
10 तमिलनाडु 9