{"_id":"6636b16a25752d00f90934d4","slug":"took-samples-of-turmeric-chilli-coriander-and-garam-masala-dehradun-news-c-5-1-drn1046-406053-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हल्दी, मिर्चा, धनिया और गरम मसाला के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हल्दी, मिर्चा, धनिया और गरम मसाला के सैंपल लिए
विज्ञापन
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शनिवार को देहरादून के मोहबेवाला स्थित मसाला निर्माण इकाइयों से चार मसालों के सैंपल लिए गए हैं। मसालों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिला अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून पीसी जोशी ने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से देश भर में मसाला निर्माता उद्योग इकाइयों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच के लिए अभियान चलाया गया है। देहरादून में अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर मसाला निर्माता इकाई से एथिलीन ऑक्साइड की जांच लिए मसालों की सैंपलिंग की गई है। इसमें मिक्स मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला के कुल चार सैंपल जांच के लिए गए हैं। एफएसआई की ओर से अधिकृत लैब में इसकी जांच की जाएगी। निरीक्षण की करवाई में पीसी जोशी, रमेश सिंह और संजय तिवारी शामिल मौजूद रहे।