फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Told the achievements of the Modi government to the public

Dehradun News: जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई

Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Told the achievements of the Modi government to the public
महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा विकासनगर शहर मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में विशिष्ट परिवार से संपर्क कर उन्हें पत्रक वितरित किए।
विज्ञापन


उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अभियान के संयोजक संजय मित्तल, जिला महामंत्री अमित डबराल, धीरेंद्र पटवाल, सभासद गुड्डी देवी, अंकित कंसल, अंकित जोशी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सहसपुर मुख्य बाजार में बूथ 42, 43, 44, और 45 पर बूथ समिति के साथ व्यापारियों और स्थानीय लोगों से जन संपर्क किया।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि मोदी सरकार में पिछले 9 वर्षों में भारत ने तरक्की की है। भारत विकसित देश बनने की ओर निरंतर गतिमान है। केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही वोट करने की अपील की। इस मौके पर सहसपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ चौधरी, सुमित सैनी, पंकज महावर, विनोद लक्खा, ऋषि डंगे, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed