फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Paralympics: PM Narendra Modi talk to manoj sarkar and Told him thanks for Excellent Performance

टोक्यो पैरालंपिक: पीएम मोदी ने की उत्तराखंड के मनोज से बात, बोले- देवभूमि का नाम रोशन करने के लिए बहुत बधाई

Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
सार

मनोज ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि जब आपने टोक्यो रवाना होने से पहले आशीर्वाद देते हुए कहा था कि सिर्फ खेलने जाओ परिणाम की चिंता मत करो। सेमीफाइनल में हारने के बाद आपकी बात याद आई की सिर्फ खेलना है।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: PM Narendra Modi talk to manoj sarkar and Told him thanks for Excellent Performance
पीएम मोदी से फोन पर बात करते मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देवभूमि उत्तराखंड के साथ देश का नाम रोशन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज सरकार से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा तुम्हारी मां जमुना सरकार की आत्मा आज जहां कहीं भी होगी वह तुम्हें आशीर्वाद दे रही होगी। उनका आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है और रहेगा। 

विज्ञापन


टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात करके मनोज सरकार गौरवान्वित हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कोटी-कोटी प्रणाम बोला। पीएम ने फोन पर कहा कि मनोज आप देवभूमि से हो उत्तराखंड के साथ पूरे देश के लोग आप पर गर्व कर रहे हैं। मनोज ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि जब आपने टोक्यो रवाना होने से पहले आशीर्वाद देते हुए कहा था कि सिर्फ खेलने जाओ परिणाम की चिंता मत करो। सेमीफाइनल में हारने के बाद आपकी बात याद आई की सिर्फ खेलना है। आपके इसी फलसफे पर कांस्य पदक के लिए चिंतामुक्त होकर खेले और जीते भी।
विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही साईं, पीसीआई ने खिलाड़ियों ने सपोर्ट किया। इसका सारा श्रेय आप को जाता है। पीएम ने कहा कि आपकी तारीफ से खेल विभाग के लोगों का भी हौसला बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि आपकी मां ने आपको ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिए जिस तरीके से संघर्ष किया है। वह भुलाया नहीं जा सकता है। मां की आत्मा जहां भी होगी वह आपको आशीर्वाद देती होगी। मनोज ने कहा कि मैच खेलने से पहले उन्हें ऐसा महसूस हुआ की उनके माता-पिता उनके साथ हैं। मिट्टी को छुआ तो ऐसा लगा कि माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। 

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए 10 बार भी बात करनी होगी तो करेंगे : पीएम

द्रोणाचार्य आवार्डी पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना से फोन पर बात करके प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर उन्हें देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए 10 बार भी फोन करना पड़े तो वह करेंगे। गौरव खन्ना ने उनसे कहा कि आपको दोबारा कल हमसे बात करनी होगी, क्योंकि खिलाड़ी अभी और मेडल लाने वाले हैं। कोच की बात सुनकर पीएम खुश हो गए और वाहवाही करने लगे। पीएम मोदी ने कहा कि कोच और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ही है जो पैरालंपिक में इतने मेडल आ रहे हैं।

मनोज के कांस्य जीतने पर बांटी मिठाई
टोक्यो पैरा ओलंपिक गेम्स में मनोज सरकार की ओर से कांस्य पदक जीतने पर डिसेबल्ड स्पोटिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ की मौजूदगी में एक बैंक्वेट हॉल में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। चुघ ने मनोज को फोन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार पूर्व में भी देश, विदेश की कई प्रतिष्ठित स्पर्धाओं में पदक जीतकर क्षेत्र और राज्य नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। मनोज सरकार के टोक्यो से घर वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहां पर एसोसिएशन महासचिव हरीश चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा दक्षिण मण्डष्गिरीश कुमार पाल, राज कोली, सौरभ गुप्ता, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, दीपक राणा, अजीत मंडल सहित अनेक मौजूद रहे। इधर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी वीडियो कॉल कर मनोज को पदक जीतने की बधाई दी। इधर बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार साहा ने मनोज को बधाई दी और रुद्रपुर आगमन पर भव्य स्वागत करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed