फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Olympics: Vandana and Neeraj Named People will do free yatra of Chandi Devi temple by Ropeway in Haridwar

टोक्यो ओलंपिक: वंदना और नीरज नाम वाले रोपवे से मुफ्त में कर सकेंगे हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर की यात्रा

Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
सार

हरिद्वार में वंदना और नीरज नाम के यात्रियों से 11 से 22 अगस्त तक रोपवे से चंडी देवी मंदिर की यात्रा करने पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Vandana and Neeraj Named People will do free yatra of Chandi Devi temple by Ropeway in Haridwar
रोपवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की हॉकी स्टार वंदना कटारिया और गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरिद्वार में उषा ब्रेको कंपनी ने नई पहल की है। कंपनी ने घोषणा की है कि वंदना और नीरज नाम के यात्रियों से 11 से 22 अगस्त तक रोपवे से चंडी देवी मंदिर की यात्रा करने पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: वंदना कटारिया के घर की 11 बेटियां भी खेलती हैं हॉकी, बुआ की सफलता के बाद बढ़ी रुचि
विज्ञापन


नजीबाबाद हाईवे के ऊपर नील पर्वत पर स्थित सिद्घ पीठ मां चंडी देवी का मंदिर है। मंदिर तक करीब छह किलोमीटर पर्वत का सफर करने के लिए उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी की ओर से रोपवे का संचालन किया जाता है। उषा ब्रेेको प्रबंधन ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा की ओर से गोल्ड मेडल जीतने और गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली रोशनाबाद गांव की बेटी वंदना कटारिया के सम्मान में  ये पहल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: रुड़की के नसीम के हाथों तराशा गया हिंदुस्तान का हीरा नीरज चोपड़ा, तस्वीरें

कंपनी की ओर से भारत के नीरज और वंदना के नाम के लोगों के लिए 11 से 22 अगस्त तक चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे में मुफ्त यात्रा योजना शुरू की है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि नीरज व वंदना के नाम पुरुष व महिला अपना आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने देश नाम विश्वभर में रोशन किया है। इसी की खुशी में कंपनी ने उन्हें सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया है। 

बुधवार को हरिद्वार आएंगी वंदना

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को अपने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित घर पहुंच रही हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे अपने गांव जाएंगी। दिनभर परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट जाएंगी।

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना के स्वागत में परिवार के सभी सदस्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वंदना के परिवार के साथ एक ही दिन रहने की संभावना है।

बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वंदना मुख्यमंत्री के यहां भी जा सकती हैं, लेकिन अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed