फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To trap neighbor young man reached police station by applying blood of chicken on body

हैरतअंगेज साजिश: युवक के सिर से निकल रहा था मुर्गे का खून, पुलिस भी खा गई धोखा, कपड़ा उठते ही धरा गया बहुरूपिया

Fri, 10 Jun 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 AM IST
सार

युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से कपड़ा हटाकर घाव देखा तो कुछ भी नहीं मिला। युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन
To trap neighbor young man reached police station by applying blood of chicken on body
थाने पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की भगवानपुर में एक युवक ने हैरतअंगेज साजिश रची। पुलिस स्टेशन पहुंचे युवक के सिर से खून निकल रहा था। उसके पूरे शरीर पर खून लगा था। थाने में वह पुलिस के सामने खुद पीड़ित बताकर कई कहानियां रचता रहा। 

विज्ञापन

उसके शरीर पर खून देख कुछ समय के लिए पुलिस भी धोखा गई। 

शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो युवक ने सच उगला। पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए एक युवक सिर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंचा था। खुद को पीड़ित साबित करने के लिए वह पुलिस के सामने कहानी बनाता रहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की पूरी बात सुनी, लेकिन शक होने पर सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की। जिससे युवक का झूठ पकड़ में आने लगा। पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए रचा प्लान

पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। भगवानपुर के शाहपुर निवासी दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। मारपीट के बाद युवक पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए सिर और शरीर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंच गया।
 

पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से हटाया कपड़ा

युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से कपड़ा हटाकर घाव देखे तो कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। झूठा आरोप लगाने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने पर रिहान निवासी शाहपुर का चालान कर दिया है।

ये भी पढ़ें...खौफनाक:  कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed