फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To provide employment opportunities to the youth across the

Dehradun News: दून में 215 नव नियुक्तों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
To provide employment opportunities to the youth across the
Iरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिला रोजगारI
विज्ञापन




देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के नव नियुक्त युवाओं को संबोधित किया।

देहरादून में आयोजित इस रोजगार मेले में उत्तराखंड डाक विभाग के 59, रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 और आईआईएम सिरमौर के एक सहित कुल 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं और उन्होंने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन




जनरल कुजूर ने कहा युवा देश की ताकत हैं और उनकी मेहनत व समर्पण ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है जो युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं अनसूया प्रसाद चमोला, रेलवे के अनिल कुमार सैनी (चीफ वेलफेयर ऑफिसर), आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट अरविंद खंडूरी, एसबीआई के राजीव कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक) और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed