फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tips how to fight with summer dehradun news

गर्मी से बचने के लिए आजमाएं ये अचूक उपाय, गर्भवती महिलाएं भी रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 12 Jun 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jun 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
tips how to fight with summer dehradun news
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से देहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में हमें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। डॉक्टर चंद्रकला कुटियाल बच्चों, गर्भवती महिलाओं, नौकरीपेशा, युवा और बुजुर्गों के लिए आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रही हैं।

 

नौकरीपेशा, युवा और बुजुर्गों के लिए टिप्सः गर्मी में सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य बात ये है कि धूप में जाने से बचें और अगर जा रहे हैं तो शरीर को पूरी तरह से ढंककर बाहर निकलें। कैप, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। 

विज्ञापन

 

ठंडा पानी, नीबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें। कच्चे प्याज को भोजन में शामिल करें। हल्का और ताजा खाना खाएं। जितनी भूख हो उससे कम खाएं। रसीले फल खाएं और ज्यादा पानी पिएं।

व्यायाम या योग जरूर करें। नींद पर्याप्त लें। सुबह जल्दी उठकर टहलें। गर्मी में पहाड़ी इलाकों में घूमने जाएं। जब भी घर से बाहर जाएं। कुछ पीने के लिए साथ में रखें। वापस लौटने पर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। आइस क्यूब मसाज भी गर्मियों में फायदेमंद है। 
 

बच्चों के लिए के लिए टिप्स

बच्चों को हल्का और ताजा खाना खिलाएं। मौसम के फल जरूर खिलाएं। कच्चे आम का रस या आम का पन्ना जरूर पिलाएं। स्तनपान करने वाले बच्चे को अतिरिक्त पानी देने की जरूरत नहीं है। गर्मियों में बच्चे को थोड़े-थोड़े समय में स्तनपान कराएं।

गर्मी में बच्चे की मालिस में कम तेल का इस्तेमाल करें। ठंडक देने वाले तेल जैसे जैतून या नारियल के तेल का उपयोग करें। गर्मी से बच्चे की त्वचा में दाने और रैशेज पड़ जाते हैं। इसके लिए बच्चे को डेटोल के पानी से नहलाएं। घमौरी नाशक कोई पाउडर लगाएं।
 

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा ठंडी चीजें खाने से सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं इस मौसम में वजन बढ़ाना, ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। केले और खीरे को ठंडा कर खाएं। फलों में ठंडा दही मिला कर भी खा सकती हैं। पानी और शिकंजी का सेवन कर सकती हैं।

कच्ची सब्जियों और फल की मात्रा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। बिना चीनी मिले हुए जूस का सेवन करें। बहुत ज्यादा गर्मी लगने पर शॉवर के नीचे खड़ी हो जाएं और सिर जरूर गीला करें। इससे आप ठंडा महसूस करेंगी। इस मौसस में गर्भावस्था के दौरान जींस, जैगिंग्स या लैगिंग्स न पहनें। सूती के मैक्सी ड्रेस पहनें। सैंडल्स, फ्लिप-फ्लॉप्स पहनें। यह आगे से खुले होते हैं। इससे आपके पैर ठंडे रहेंगे और सूजन भी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed