फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tilu Rauteli Award Now every year maximum 13 women will get this Award

Tilu Rauteli Award: अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, ये हैं इस साल की वीरांगनाएं

Mon, 08 Aug 2022 08:38 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Aug 2022 08:38 AM IST
सार

उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को आज तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में इन्हें पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
Tilu Rauteli Award Now every year maximum 13 women will get this Award
तीलू रौतेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। हर जिले से एक महिला को इसके लिए चयनित किया जाएगा। वहीं 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल के मुताबिक विभाग की ओर से आदेश में बदलाव कर पुरस्कारों की अधिकतम संख्या तय की गई है।   

विज्ञापन


पिछले साल भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना सहित 22 महिलाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था जबकि इससे पहले 21 महिलाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विभाग के सचिव के मुताबिक अब हर जिले से एक महिला या किशोरी को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए अधिकतम 35 कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। सचिव के मुताबिक विभाग में 105 परियोजनाएं हैं। हर साल 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस तरह तीन साल में सभी परियोजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत होंगी। जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस साल पुरस्कृत किया जाएगा, उसे अगले साल पुरस्कृत नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं बढ़ी पुरस्कार की राशि 

पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन इस बार पुरस्कार राशि 31 हजार ही है। सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक सीएम घोषणा सेल व वित्त से औपचारिक आदेश जारी न होने से पुरस्कार की धनराशि इस बार भी पूर्ववत रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2006 से दिया जा रहा है पुरस्कार

प्रदेश सरकार ने तीलू रौतेली के नाम पर वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार की शुरूआत की थी। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए इस बार से पुरस्कारों की संख्या सीमित कर दी गई है।  

समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे सीएम
आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल नहीं हो पाएंगे। वे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मंत्री रेखा आर्य विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास करेंगे। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे चट्टान दरकने और मलबा आने से हुआ बंद, 500 यात्री 16 घंटे फंसे रहे

सम्मान पाने वाली  वीरांगनाएं

अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed