{"_id":"2b350363c678071040ed6a774f930c90","slug":"tihri-lokshabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने दिए टिहरी लोकसभा प्रत्याशी बदलने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने दिए टिहरी लोकसभा प्रत्याशी बदलने के संकेत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने अपर सचिव जेपी जोशी को यौन शोषण प्रकरण में फांस कर ब्लैकमेल करने के आरोप में नामजद अपने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी नीरज चौहान को हटाने के संकेत दिए हैं। नीरज की गिरफ्तारी के बाद सपा एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाकर मामले की अपनी स्तर पर छानबीन करेगी।
विज्ञापन
नीरज के खिलाफ खुला मोर्चा
पार्टी में नीरज चौहान के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। वरिष्ठ सपा नेता उसे तुरंत निष्कासित करने की पैरवी कर रहे हैं।सपा नेता नीरज की गिरफ्तारी से पार्टी में उसके खिलाफ विरोध बढ़ने लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बड़थ्वाल ने कहा कि सपा में आपराधिक छवि व अवसरवादियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी नीरज चौहान को जिस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है उससे पार्टी की साख को धक्का पहुंचा है।
विज्ञापन
प्रत्याशी पर संगीन आरोप
बड़थ्वाल ने पार्टी हाईकमान को इस संबंध में अवगत करवाया दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी का नाम एक संगीन मामले में आया है, जिसके लिए हमने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले कमेटी की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन