फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ticket vending machine at dehradun railway station.

अब लंबी लाइन नहीं, दून स्टेशन पर आई टिकट मशीन

Thu, 03 Dec 2015 04:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Dec 2015 04:36 AM IST
विज्ञापन
ticket vending machine at dehradun railway station.

दून स्टेशन से ट्रेन में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रेल यात्री दून स्टेशन पर वेंडिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। बुधवार दोपहर बाद तीन वेंडिंग मशीन से टिकट मिलने शुरू हो गए। बुधवार को इन मशीनों में बाइस सौ रुपये एकत्र हुए।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया का वेंडिंग मशीन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम तय था। मुख्य सचिव के साथ बैठक में देरी के वजह से जीएम बिना उद्घाटन करे दिल्ली लौट गए। स्थानीय रेल अधिकारियों ने ही वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


दोपहर बाद यात्रियों को रेलकर्मियों ने वेंडिंग मशीन से जनरल कोच का टिकट खरीदने की प्रक्रिया भी बताई। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मतीन अहमद ने बताया कि वेंडिंग मशीन से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को ही टिकट की सुविधा उपलब्ध है। सीनियर सिटीजन, विकलांग आदि श्रेणी में टिकट में छूट पाने के लिए अनुमन्य यात्रियों को काउंटर से ही टिकट खरीदना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, मशीन से टिकट लेने की पूरी प्रक्रिया

ticket vending machine at dehradun railway station.

जनरल श्रेणी में सामान्य यात्री स्मार्ट कार्ड या कैश के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। यह मशीन पांच और दस रुपये के ही सिक्के स्वीकार करेगी। जबकि पांच रुपये से एक हजार के नोट मशीन में डाले जा सकेंगे।

जिस स्टेशन तक का टिकट चाहिए, उसका आप्शन मशीन में ही दबाना होगा। करीब तीस सेकंड के भीतर टिकट मिल जाएगा। स्मार्ट कार्ड 200 रुपये से अधिक का बनाया जा सकेगा।

पहली बार स्मार्ट कार्ड बनाने में बीस रुपये अतिरिक्त पड़ेगा। उसके बाद एक साथ रिचार्ज करने पर यात्री को पांच प्रतिशत अधिक पैसा मिलेगा। स्मार्ट कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह मशीन में स्वैप कर आप्शन क्लिक कर टिकट मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed