फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three youths arrested

Dehradun News: महंगे फोन के शौक में बने चोर, तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

देहरादून। महंगे स्मार्टफोन और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक युवाओं को अपराध की दलदल में धकेल रहा है। इसका एक और उदाहरण पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने मंगलवार को एक मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो महंगे फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे कोई पेशेवर अपराधी नहीं हैं, बल्कि उन्हें लेटेस्ट और महंगे फोन रखने का जुनून था। अपनी आमदनी से इतने महंगे फोन खरीदना उनके बस में नहीं था, इसलिए उन्होंने योजना बनाकर दुकान से ही फोन चोरी करने का रास्ता चुना। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को पटेलनगर निवासी सौरभ गोयल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से आशु कुमार और उसके साथियों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। तहरीर में आरोपियों के नाम दर्ज होने के कारण पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र की सूचना पर हरभजवाला से आशु कुमार (22), केशव डबराल (21) और सुधांशु बडोनी (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed