{"_id":"5c8246c5bdec221461124da8","slug":"three-villagers-death-due-to-drink-raw-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब पीने से बीमार तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा, तीन लोगों की मौत से मातम पसरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब पीने से बीमार तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा, तीन लोगों की मौत से मातम पसरा
Fri, 08 Mar 2019 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। शराब पीने से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में सोमवार को शिवरात्रि के दिन कुछ लोगों ने देसी शराब पी थी। उसके बाद चार लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हरि सिंह पुत्र रतन सिंह ने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जबकि अस्पताल में भर्ती जय सिंह पुत्र मदन सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गांव के प्रधान जुपल सिंह ने बताया कि हरि सिंह को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें गांव ले आए थे। जहां उन्होंने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शराब पीने से बीमार जय सिंह का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन