फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three vehicles trapped in overflowing monsoon drains

Dehradun News: उफनते बरसाती नालों में फंसे तीन वाहन, बचे चालक

Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles trapped in overflowing monsoon drains
जौनसार-बावर क्षेत्र में भारी बारिश से उफान पर आए बरसाती नालों के रपटों को पार करते समय दो अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहन मलबे और तेज बहाव में फंस गए। हादसों में चालकों ने बमुश्किल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों और चालकों को सकुशल सुरक्षित निकाला।साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर एक बरसाती खड्ड में तेज पानी आने से आवाजाही बंद हो गई थी। इस दौरान बहाव से निकलने के प्रयास में एक कार और एक लोडर वाहन मलबे में फंस गए। वाहन चालकों ने किसी तरह बाहर निकलकर खुद को बचाया। बाद में मौके पर मौजूद ग्रामीणों व लोनिवि कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया।वहीं, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जोहड़ी क्षेत्र स्थित बागड़ा बरसाती नाले में सुबह करीब 10 बजे तेज बहाव आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच एक कार चालक ने पानी के बीच से वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन मलबे के कारण कार बीच धारा में फंस गई। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। कालसी थाना प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि बागड़ा नाले में फंसी कार के चालक की पहचान पौड़ी गढ़वाल निवासी संदीप चौहान के रूप में हुई है। वह विकासखंड चकराता में कार्यरत हैं और विकासनगर से चकराता जा रहे थे। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और तेज बहाव को पार करने का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed