फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three thousand people surrendered ration cards in Dehradun

Ration Card: तीन हजार लोगों ने किए कार्ड सरेंडर, पात्र-अपात्र को लेकर है असमंजस तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 28 May 2022 09:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 May 2022 09:24 AM IST
सार

अपात्र राशन कार्डधारकों को 31 मई तक अपने कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इसके बाद जांच में अपात्र पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन हजार लोग कार्ड जमा करा चुके हैं।

विज्ञापन
Three thousand people surrendered ration cards in Dehradun
ration card - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार की ओर से अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा के बाद अपात्र लोग बड़ी संख्या में कार्ड जमा कराने जिलापूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। अब तक करीब तीन हजार लोग अपने कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। कार्ड सरेंडर करने के लिए डीएसओ कार्यालय में भीड़ जुट रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, सरकार की ओर से अपात्र राशन कार्डधारकों को 31 मई तक अपने कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि इसके बाद जांच में अपात्र पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सरकार की इस घोषणा के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लोग जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचकर कार्ड जमा करा रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि अब तक तीन हजार लोग कार्ड जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन


पात्र, अपात्र को लेकर असमंजस
पात्र और अपात्र को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। दरअसल, वर्तमान में तीन प्रकार के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड), राष्ट्रीय खाद्य योजना का सफेद कार्ड और इससे ऊपरी वर्ग के लोगों को पीला कार्ड शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों कार्ड बनाने की अलग-अलग शर्तें

तीनों कार्ड बनाने की अलग-अलग शर्तें हैं। गुलाबी कार्ड धारकों की वार्षिक आमदनी 15 हजार से कम होनी चाहिए। साथ ही इनकम का कोई स्रोत न हो या वह दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग, जिसका कोई सहारा न हो। सफेद कार्डधारकों के परिवार की वार्षिक आय 15 हजार से ऊपर नहीं होनी चाहिए। सरकारी नौकरी, रिटायर्ड पेंशनर्स, आयकर दाता और दो हेक्टेयर भूमि वाले इस श्रेणी में नहीं आएंगे। इसमें अन्य मानक भी तय किए गए हैं। वहीं, डेढ़ लाख से अधिक आय वाले पीले कार्ड के हकदार हैं। वर्तमान में जिले में 15 हजार अंत्योदय, दो लाख बीस हजार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और करीब डेढ़ लाख पीले कार्डधारक हैं।

ये भी पढ़ें...Raid: नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed