फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three students school bunk shocking story in dehradun

स्कूल से बंक मारकर चाऊमीन खाने दिल्ली गए थे तीन दोस्त, आगे की कहानी पढ़ेंगे तो...

Thu, 12 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Oct 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
three students school bunk shocking story in dehradun
demo pic

घूमने का मन किया तो स्कूल से बंकर मारकर तीन दोस्त दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद की कहानी पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र से स्कूल से गायब हुए नौवीं के तीनों छात्र सकुशल लौट आए हैं। स्कूल में बंक मारकर यह तीनों दिल्ली घूमने चले गए थे। चाऊमीन खाकर दिन तो किसी तरह कट गया, मगर रात में कोई ठिकाना न मिलने पर दो दोस्त घर लौटने की जिद पर अड़ गए। नतीजतन तीसरे को भी उनका साथ देना पड़ा।

कैंट क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के तीन छात्र मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे, मगर शाम तक वापस नहीं आए। इस पर परेशान परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

three students school bunk shocking story in dehradun
एक-एक कर तीनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। एसपी सिटी प्रदीप राय ने रात में ही उनकी तलाश में इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम गठित कर दी। रात में ही आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, टपकेश्वर मंदिर, डाकरा बाजार में उन्हें तलाशा गया।

इस दौरान उनके एक साथ जाने की पुष्टि हो गई। बुधवार तड़के तीनों छात्र पुलिस को मिल गए। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि यह तीनों बस से दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंच गए थे।

यहां पर दिन में चाऊमीन आदि खाई। रात काटने को उन्हें कोई ठिकाना नहीं मिला तो वह बस में सवार होकर वापस देहरादून आ गए। तड़के वह महेन्द्रा ग्राउंड पार्क में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed