रुड़की: बस चपेट में आकर बाइक सवार तीन छात्रों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहे तीन पॉलीटेक्निक छात्रों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
अभिषेक (20) पुत्र संतराम निवासी मेहवड़ कलां, रणविजय (20) पुत्र कुंवरपाल निवासी आईआरआई कॉलोनी रुड़की और प्रवेश (19) पुत्र तेजपाल निवासी सैनिक कालोनी, रुड़की फोनिक्स कॉलेज इमलीखेड़ा में पढ़ते थे।
कॉलेज से छुट्टी होने के बाद शाम करीब पांच बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों इमलीखेड़ा-बेडपुर गांव के बीच स्थित स्वदेशी आयुर्वेदिक फैक्ट्री के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक निजी बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दो छात्रों ने मौके पर ही तोड़ा दम
इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इनमें से अभिषेक और रणविजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रवेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर तीनों छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इससे अस्पताल में चीख पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि तीनों छात्र हेलमेट नहीं पहने हुए थे।