{"_id":"68ab5e4a900512c6c2093bc9","slug":"three-rounds-of-firing-outside-pg-in-premnagar-20-students-narrowly-escape-dehradun-news-c-5-1-drn1031-772022-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रेमनगर में पीजी के बाहर तीन राउंड फायरिंग, 20 छात्र बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रेमनगर में पीजी के बाहर तीन राउंड फायरिंग, 20 छात्र बाल-बाल बचे
विज्ञापन
Iछात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
I
Iप्रेमनगर थानाक्षेत्र के गंगोत्री पीजी के बाहर शनिवार तड़के कुछ छात्रों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान पीजी में मौजूद करीब 20 छात्र बाल-बाल बचे। पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी छात्रों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में हवा में गोलियां चलाने की बात सामने आ रही है।
I
Iथानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शनिवार तड़के नंदा की चौकी के पास गंगोत्री पीजी के बाहर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। शनिवार को ही पीजी संचालक साहिल ग्रेवाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते दो छात्रों ने पीजी के बाहर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान वह छात्र पीजी में नहीं था, जिसके साथ पूर्व में विवाद हुआ था। एक दिन पूर्व ही वह अपने रिश्तेदार के घर चला गया था। जिस दौरान गोलियां चलीं तब पीजी में करीब 20 छात्र मौजूद थे। बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कैमरे में फायर करते हुए दो छात्र दिखाई दे रहे हैं। दोनों की तलाशी के प्रयास किए जा रहे हैं।
I
Iगोलियों की आवाज सुनकर सहमे पड़ोसी I
Iशनिवार तड़के अचानक गोलियां चलने की आवाज से आस-पास के लोगों की नींद खुली। एक के बाद एक चल रही गोलियों की आवाज से लोग सहम गए।I