{"_id":"573741214f1c1b577991a202","slug":"three-people-died-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की बीमारी और एक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की बीमारी और एक की करंट लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 May 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : demo pic
देहरादून शहर क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की मृत्यु बिजली का करंट लगने से हुई, जबकि दो की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी के दीपनगर निवासी विजय (65) शनिवार सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो इस बात का पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विजय मूल रूप से बिजनौर के हल्दौर का रहने वाला था। वह दून में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। लंबे समय से उसका स्वास्थ्य भी खराब था। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी तीसरे पहर यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
कंपनी में काम करने वाले मजदूर की मौत
उधर, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक मजदूर की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इटवा कलां निवासी उत्तम (35) रायपुर क्षेत्र के एटीएस बिल्डर्स कंपनी में काम करता था। रात में उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीसरे की मौत करंट लगने से हुई। नेहरू कालोनी के शास्त्रीनगर निवासी मोहम्मद बहर को जागृति पुरम में काम करते समय करंट लग गया। उसे भी नाजुक हालत में दून अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया।