फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three lakh rupees grabbed by threatening to make obscene photos viral

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे तीन लाख रुपये

Sun, 31 Oct 2021 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees grabbed by threatening to make obscene photos viral
देहरादून। एक व्यक्ति को फेसबुक के माध्यम से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को एक युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद उन्हें अश्लील फोटो भेजकर और वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल किया गया है। बदनाम करने का डर दिखाकर उससे तीन लाख रुपये से अधिक ठगे भी गए। मामले में पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जयेन्द्र सिंह नेगी निवासी कारगी चौक देहरादून का कहना है कि उसे पूजा शर्मा के नाम एक फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। जिसको उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि इसके बाद मैसेज पर गलत तरीके उसकी और उसके परिवार की फोटो जोड़कर ब्लैकमेल किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर भेजी और धमकी देते हुए पैसों की मांग की। डर की वजह से 3.06 रुपये बताए गए बैंक खाते में अलग अलग तारीख में जमा किए। इसके बाद भी धमकी दी जा रही। हाल ही में एक फोन और आया था। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर विनोद राठौर बताया था। उसने केस से बचाने के लिए उससे दो लाख रुपये मांगे। इस तरह एक गैंग बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed