{"_id":"596cf6074f1c1b875b8b485e","slug":"three-kanwar-dead-after-separate-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः दो सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः दो सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)/हरिद्वार
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accident
दो सड़क हादसों में तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई। पहला हादसा ऋषिकेश धरासू रोड पर हुआ, जहां दो कांवड़ियों की मौत हुई। जबकि एक अन्य हादसे में किशोर कांवड़िया ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिर गया। जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहे कावड़ यात्रियों की बाइक टिहरी जिले में ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर उनियालगांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 की मदद से उन्हें चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त हिमांशु रस्तोगी (22) पुत्र तेजवीर निवासी मुहाना मेरठ और रोहित (35) पुत्र रामवीर निवासी जूनापुर मेरठ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हेलमेट बाइक के पीछे टंगा हुआ था।
विज्ञापन
शामली के गांव ऊन थाना झिझांना से आया कांवड़ियों का दल रविवार देर रात हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गायत्री लोक अपार्टमेंट के पास ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा एक किशोर कांवड़िया आशीष (15) पुत्र मांगेराम संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।