फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three incidents of theft revealed, three accused including a couple arrested

Dehradun News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दंपती समेत तीन आरोपी दबोचे

Sun, 08 Dec 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three incidents of theft revealed, three accused including a couple arrested
पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरेली जिले के दंपती ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घर से 29 लाख रुपये चोरी किए थे। आरोपियों के पास से 21.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। जबकि, एक आरोपी ने पलटन बाजार में दो दुकानों में सेंध लगाकर वहां से नोटों की मालाएं और सूट चुराए थे। इस आरोपी से भी पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


Iपेशी पर आया था दंपती, 29 लाख रुपये चोरी कर भागा
I

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को भगत सिंह रावत निवासी सारथी विहार ने चोरी की शिकायत की थी। चोरों ने खिड़की तोड़कर उनके घर के अंदर रखे 29 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। ये रुपये उन्होंने अपना मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से उधार लिए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की। इस दौरान मुखबिरों से पता चला कि कुछ लोग पुराने मुकदमों में अदालत में पेशी पर आए हैं। वे इस तरह की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। इस पर पुलिस ने न्यायालयों से भी उस तारीख के आसपास के पेशेवर चोरों की तलाश शुरू की। इनकी तलाश में मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर आदि जगहों पर दबिश दी। इन जगहों पर भी कुछ लोग पेशी पर आए थे। पुलिस ने पुख्ता जानकारी के आधार पर एक पेशेवर चोर प्रमोद पाल निवासी रहतुलिया, थाना अंबाला, जिला बरेली और उसकी पत्नी विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 21.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम उन्होंने उधारी चुकाने में खर्च कर दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जेल से छूटने के बाद उस दिन पेशी पर आए थे। वापस जाते वक्त उन्होंने सारथी विहार में इस घर को चिह्नित किया था।
विज्ञापन



Iउधारी चुकाने के लिए दो दुकानों में की थी चोरीI
कोतवाली पुलिस ने पलटन बाजार में हुई दो दुकानों में चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत पांच नवंबर को मनोज कुमार गोयल निवासी पलटन बाजार और नौशाद निवासी मच्छी बाजार ने शिकायत की थी। मनोज गोयल की शादी के सामान और नौशाद की कपड़ों की दुकान है। चोरों ने इन दुकानों से नोटों के हार, शेरवानी आदि चोरी कर लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में आए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। इस बीच शनिवार को शादाब निवासी वाणी विहार, जैन प्लॉट, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। शादाब ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और उस पर काफी उधार हो गया था। इसे चुकाने के लिए उसने ये दोनों दुकाने चिह्नित की थी। पुलिस ने आरोपी के पास नोटों 57 माला, सूट शेरवानी आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed