फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three hundred assistant professors will be recruited in Uttarakhand

उच्च शिक्षा : उत्तराखंड में होगी तीन सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती

Tue, 12 Nov 2019 08:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Nov 2019 08:14 AM IST
सार

  • शासन की ओर से लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा इसका अधियाचन
  • अस्थाई नियुक्ति वाले शिक्षकों को दूसरे महाविद्यालयों में किया जाएगा समायोजित

विज्ञापन
Three hundred assistant professors will be recruited in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग में तीन सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होगी। पहाड़ के दूरदराज के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके इसके लिए शासन की ओर से लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। वहीं नितांत अस्थाई नियुक्ति वाले शिक्षक दूसरे महाविद्यालयों में समायोजित होंगे। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा के प्रभारी सचिव अशोक कुमार के मुताबिक शासन की ओर से 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया था, इसमें से अब तक डेढ़ सौ असिस्टेंट प्रोफेसर विभाग को मिल चुके हैं। लोक सेवा आयोग से चयनित इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को दुर्गम महाविद्यालयों में नियुक्ति दे दी गई है।
विज्ञापन


अब शासन की ओर से तीन सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की नई भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति के शिक्षक मिलने के बाद जिन महाविद्यालयों में नितांत अस्थाई नियुक्ति वाले शिक्षक कार्यरत हैं उन शिक्षकों को वहां से हटाकर दूसरे महाविद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं उच्च शिक्षा निदेशक को शिक्षकों के समायोजन का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed