{"_id":"5c9d17b5bdec2214666d7fe1","slug":"three-brothers-of-lucknow-arrested-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के तीन भगोडे़ भाई दून में गिरफ्तार, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के तीन भगोडे़ भाई दून में गिरफ्तार, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हैं आरोपी
Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
देहरादून के नेहरू कालोनी पुलिस ने लखनऊ में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरिद्वार बाईपास पर टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवाएं बेच रहे थे। इनके खिलाफ लखनऊ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी थे।
नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने कुछ समय पहले यहां आकर तीन भाइयों विनोद, सूरज उर्फ लली और गुलिया निवासी 20 के लाइन सलेमपुर सिडकुल हरिद्वार के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए थे।
तीनों भाइयों के खिलाफ लखनऊ में 2017 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों के पेश न होने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस की दबिश के चलते आरोपी हरिद्वार छोड़कर देहरादून की सपेरा बस्ती में आकर छिप गए थे। इसी दौरान पता चला कि आरोपी हरिद्वार बाईपास पर टैंट लगाकर दवा बेचते थे।
बुधवार रात पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपी भाइयों को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।