हल्द्वानी: बेहोशी की हालत में तीन युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, फिर वीडियो कर दिया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक चर्चित हत्याकांड के बाद वायरल हुए वीडियो मामले में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र, कारोबारी और जेल कर्मचारी के बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्र अमित रावत को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी और जेलकर्मी के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
युवती ने पुलिस को लिखित रूप से बताया कि एमबीपीजी कॉलेज में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र अमित रावत उसका परिचित था। उसने तीन महीने पहले उसे यह कहकर अपने घर बुलाया कि ग्रुप डिस्कशन है। दो अन्य लड़कियां भी आ रही हैं। युवती के अनुसार अमित पर विश्वास कर वह उसके घर पहुंची तो वहां दो लड़के बैठे थे। छात्र ने दोनों का परिचय जेल कर्मी के बेटे मंगलम शर्मा उर्फ मान और कारोबारी के बेटे शिवांश चौहान के रूप में कराया।
युवती का आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया गया और अर्द्धबेहोशी की हालत में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो बना लिया। युवकों ने उसको धमकी दी कि किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। युवती के घर में अनहोनी होने के बाद इसे वायरल भी कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 328 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक प्रीति सिंह कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अमित को बेस अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमित ने कहा, बर्थडे पर सहमति से आई थी युवती
पुलिस टीम ने न्यू आईटीआई जज फार्म स्थित अमित रावत के घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उस कमरे में अपना ताला जड़ दिया जहां गैंगरेप हुआ था। पूछताछ से पता चला कि अमित के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां पिता की जगह नौकरी करती हैं।
अमित ने कहा, बर्थडे पर सहमति से आई थी युवती
गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार अमित रावत ने बताया कि तीन महीने पहले उसका बर्थडे था। युवती अपनी मां की सहमति लेकर उसके घर आई थी। हालांकि उसने पुलिस के समक्ष अपनी करतूत की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वीडियो युवती के मोबाइल से ही तैयार किया गया था। वीडियो उसके साथी ने बनाया था। पकड़े जाने के बाद उसकी मां भी थाने मिलने के लिए आई थी।