फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested including the leader of the gang who committed theft in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 06:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the leader of the gang who committed theft in Vikas Nagar
विकासनगर। सेलाकुई में पेंटर के घर से आभूषण और फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के करीब दो लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना यूपी के मुजफ्फरनगर का मन्नू पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


19 सितंबर को चोरों ने सेलाकुई के अटक फार्म स्थित पेंटर के घर में चोरी की थी। पुलिस को दी तहरीर में जोत सिंह ने बताया था कि घटना के दिन सुबह 8.30 बजे वह, उनका भाई सरोप सिंह व उनकी पत्नी काम पर चले गए। दोपहर एक बजे बच्चे स्कूल से घर आए। उन्होंने देखा तो घर खुला हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सभी लोग आनन-फानन में घर पहुंचे तो देखा कि भाई की पत्नी के सारे आभूषण, एक मोबाइल फोन और नकदी गायब थे। चोरों ने घर में तोड़फोड़ भी की थी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटनास्थल के आसपास तीन युवक घूमते हुए नजर आए। मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम तीनों आरोपियों को सेलाकुई स्थित अग्निशमन केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के कोकड़ा गांव निवासी मन्नू, बिजनौर के नगीना क्षेत्र के टिगरी मंथावाला निवासी शिवम कुमार और सादीपुर निवासी अमरजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशे की लत पूरी करने के लिए बनाया गिरोह

विकासनगर। अटकफार्म में बंद घर से चोरी करने वाले तीनों आरोपी नशेड़ी हैं। गिरोह का सरगना मन्नू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय पहले साथी शिवम और अमरजीत के साथ देहरादून आया था। तीनों सेलाकुई में मजदूरी करते थे। मजदूरी से मिलने वाले रुपये से उनकी नशे की लत पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए तीनों ने गिरोह बनाकर चोरी करने की योजना तैयार की। तीनों कॉलोनियों और मोहल्लों में बंद घरों की रेकी कर रहे थे। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई बाइक भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed