{"_id":"60d8c8ca8ebc3e694e0860e7","slug":"three-and-a-half-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-loan-through-app-city-news-drn3828565105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप के जरिए लोन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप के जरिए लोन दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल एप के जरिए लोन दिलाने के झांसे में ले लिया। इसके बाद अलग-अलग एप्लीकेशन के माध्यम से कमाई की बात कहते हुए उससे साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को शिकायत अमन सिंह बिष्ट निवासी लोअर राजीवनगर ने की है। अमन के फोन पर मोबाइल एप के माध्यम से लोन का मैसेज आया था। इस पर आए लिंक पर जब क्लिक हुआ तो वह एप डाउनलोड हुई। एप पर आए निर्देशों के आधार पर वह जानकारी उसमें फीड करता गया। इसकी एवज में उससे 4800 रुपये मांगे गए जो उसने दे दिए। इसके एक सप्ताह बाद पीड़ित के मोबाइल पर फोन आया और 4800 रुपये के बदले छह हजार रुपये मांगे गए। अमन ने यह रकम देने से इनकार कर दिया।
इस पर उन्होंने दूसरी एप डाउनलोड करवाई और उससे और भी रकम ऐंठ ली। इस तरह करते हुए उन्होंने कई बार में अमन से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। जब उसके पास फिर से फोन आया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन ठगों ने उसे और उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।