{"_id":"6161f4368ebc3e298800e8ea","slug":"three-accused-arrested-with-smack-city-news-drn392922043","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 10 Oct 2021 10:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:19 AM IST
सार
इंस्पेक्टर सतबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस एमडीडीए कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। यहां से आसिफ, तालिब और शान नाम के युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की है। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस एमडीडीए कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। यहां से आसिफ, तालिब और शान नाम के युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
इनकी तलाशी ली गई तो 13.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार से बॉक्सर नाम के व्यक्ति से स्मैक लाते हैं।
विज्ञापन
कुछ स्मैक को खुद उपयोग करते हैं और बाकी स्थानीय व्यक्तियों को बेच देते हैं। आरोपी आसिफ मुंगखेड़ा कलां लक्सर, तालिब रोशनाबाद हरिद्वार का रहने वाला है। जबकि, शान ग्राम खतौली, बिजनौर का रहने वाला है।