{"_id":"6599a7ebcb631c693b046666","slug":"thieves-took-away-jewelery-and-cash-from-the-locked-house-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-323141-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेवानिवृत फार्मासिस्ट के बंद घर से जेवर और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेवानिवृत फार्मासिस्ट के बंद घर से जेवर और नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भगवानपुर में चोर सेवानिवृत फार्मासिस्ट के बंद घर से जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। फार्मासिस्ट करीब 10 दिन पूर्व पत्नी के साथ बेटे से मिलने तमिलनाडु के कोयम्बटूर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मुख्य मार्ग पर सेवानिवृत फार्मासिस्ट जगदीश प्रसाद नौटियाल का घर है। मकान मालिक अपने घर की चाबी पड़ोस में रहने वाले टैंट हाउस के मालिक अंकित दी थी। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अंकित का कर्मचारी राजकुमार घर के पास से गुजर रहा था। उसने देखा कि मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है। अंदर का दरवाजा खुला है। उसने घर के भीतर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा था। राजकुमार ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मकान मालिक से फोन पर जानकारी लेने पर पता चला कि घर में बनाए गए मंदिर में एक सोने की चेन, नोट की माला और बच्चे के चांदी के आभूषण थे। पुलिस ने जब जांच की तो सोने की चेन और नगदी गायब थी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। चोर घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। बताया कि जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।