{"_id":"697293846feb868e26088dc3","slug":"thieves-broke-into-four-shops-in-paltan-bazaar-and-stole-cash-worth-lakhs-of-rupees-dehradun-news-c-5-1-drn1031-885514-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पलटन बाजार की चार दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पलटन बाजार की चार दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
पलटन बाजार में एक साथ चार दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने मामले की शिकायत शहर कोतवाली पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। व्यापारियों ने तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने छत के रास्ते दुकान में दाखिल होकर सामान और करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। 1313 कलेक्शन, पाल संस, जिंदज साड़ी और संगम साड़ी आदि दुकानों में चोरी हुई है। पुलिस के मुताबिक दुकानदार सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक दुकानदार ने देखा कि उनके गल्ले से आठ लाख रुपये गायब हैं।
उन्हें अगले दिन सामान लेने के लिए जाना था। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।