फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   These days, due to changing weather, patients suffering from

Dehradun News: चांदीपुरा और निपाह का खतरा नहीं, लक्षण मिलने पर डॉक्टर से सलाह लें

Tue, 23 Jul 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
These days, due to changing weather, patients suffering from
Iदोनों ही वायरस की देशभर में चर्चा, उत्तराखंड में अभी वायरस को लेकर नहीं है कोई अलर्टI
विज्ञापन




इन दिनों बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसी बीच चांदीपुरा वायरस और निपाह वायरस देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, उत्तराखंड में इन वायरस को लेकर अलर्ट जारी नहीं है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि इस वायरस के लक्षण और बचाव जानने के बाद इससे बचना संभव है।



दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि चांदीपुरा वायरस से गुजरात में बच्चों की मौत हुई हैं। वहीं, निपाह वायरस से केरल में एक किशोर की मौत हो गई। डॉ. गौरव ने बताया कि निपाह वायरस (एनआईवी) एक जूनोटिक वायरस है। यह वायरस जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। निपाह दूषित भोजन के माध्यम या सीधे लोगों के बीच भी फैल सकता है। संक्रमित लोगों में यह ए-सिम्प्टोमैटिक संक्रमण से लेकर तीव्र श्वसन बीमारी और घातक इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी सूजन का कारण बन सकता है। इस संक्रमण से बचाव के लिए मरीज को आइसोलेट होना जरूरी होता है।
विज्ञापन




वहीं, निपाह वायरस में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, चक्कर आना, उनींदापन, मानसिक भ्रम, दौरे और मस्तिष्क की सूजन आ सकती है। चांदीपुरा वायरस से इंसेफेलाइटिस यानी दिमाग में सूजन तक हो सकती है। संक्रमण के दौरान शरीर के माइक्रोगियल सेल्स में माइक्रो आरएनए-21 की संख्या बढ़ने लगती है। इससे तेज बुखार, उल्टी, ऐंठन और कई मानसिक बीमारियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed