फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will no longer be a lack of oxygen in the hospital

मसूरी में पांच सौ एलपीएम आँक्सीजन प्लांट का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ , अस्पताल में अब नही रहेगी आँक्सीजन की कमी

Sat, 31 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will no longer be a lack of oxygen in the hospital
मसूरी में पांच सौ एलपीएम आँक्सीजन प्लांट का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
शहर के उप जिला चिकित्सालय लंढौर में अब ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक करोड़ की लागत से लगे 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से ऑक्सीजन प्लांट की मांग की जा रही थी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बड़ी कमी महसूस हुई थी। कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण भी जान गंवानी पड़ी थी, इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को भरोसा दिया था। शुक्रवार को 500 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से मसूरी सहित धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मसूरी के उप जिलाचिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल में 25 फीसदी बेड बच्चों के लिए रिजर्व किए गए हैं। साथ ही अस्पताल में बहुत जल्द सीटी स्कैन मशीन भी लग जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट लगाने में सहयोग करने पर उन्होंने द दून स्कूल, ओल्ड ब्याइज सोसायटी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हेड मास्टर जगजीत सिंह, अध्यक्ष तरुण स्वामी, सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, समीर ढींगरा, एसडीएम मनीष कुमार, मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह, आशुतोष सती, डॉ. यतेन्द्र सिंह, डॉ. प्रदीप राणा, अमित भट्ट, अमित पंवार, पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, रजत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट तो लग गया, लेकिन कैसे होगा संचालन?
उपजिला चिकित्सालय लंढौर में ऑक्सीजन प्लांट तो लग चुका है, लेकिन अब इसके संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में पहले से स्टाफ की कमी है और ऑक्सीजन प्लांट टेक्निशियन भी नहीं है। सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह ने कहा कि प्लांट के संचालन के लिए टेक्निशियन सहित अन्य स्टाफ की डीजी हेल्थ से मांग की गई है। बताया कि प्लांट का संचालन एक माह तक कंपनी ट्रायल के तौर पर खुद करेगी। अस्पताल के चिकित्सक भी प्लांट के संचालन में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed