फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be no shortage of funds for the development of children: DM

बच्चों के विकास के लिए नहीं होने दी जाएगी धन की कमी : डीएम

Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of funds for the development of children: DM
Iजिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक भी ली। साथ ही विद्यालय की विभिन्न मांगों को मौके पर ही स्वीकृत किया।
विज्ञापन

I
Iडीएम ने कहा, बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इनके सर्वांगीण विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्कूल के विभिन्न निर्माण कार्य, चहारदीवारी, मंच निर्माण, ग्राउंड समतल करने, ओवरहेड टैंक की मरम्मत खनन न्यास एवं जिला योजना से कराने की स्वीकृति प्रदान करते हुए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग पर 10 सोलर हीटर मौके पर उरेडा के माध्यम से स्वीकृत दी। साथ ही सीएमओ को स्कूल में निशुल्क औषधि देने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed