{"_id":"66b28c5d26b4482c0d02e924","slug":"there-was-a-strike-in-the-rto-office-under-the-banner-dehradun-news-c-5-1-drn1030-472174-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iहड़ताल के कारण वाहनों के पंजीकरण समेत सभी काम रहे ठपI
रुद्रप्रयाग में निलंबित चार विभागीय कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कार्यालय में हड़ताल रही। कर्मचारियों ने आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इससे आरटीओ दफ्तर में कोई काम नहीं हुआ। दफ्तर पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ एवं प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के आह्वान पर संभागीय परिवहन कार्यालय में मिनिस्ट्रियल व प्रवर्तन कर्मचारी सुबह 10 बजे से हड़ताल पर चले गए। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री बिनोद चमोली ने कहा कि कर्मचारियों को बहाल नहीं करने के कारण सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एवं प्रवर्तन कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। सात व आठ अगस्त को भी पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
पूर्व महामंत्री यशवीर बिष्ट, जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल, प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा, जिला महामंत्री सुभाष रतूड़ी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संजय भाष्कर, प्रवर्तन कर्मचारी संगठन के सचिव आनंद रतूड़ी के नेतृत्व में कार्यबहिष्कार किया गया। संगठनों ने कहा, अगर तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो लंबी हड़ताल का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
I40 से 50 लाख का राजस्व मिलता है रोजानाI
आरटीओ कार्यालय में विभिन्न मदों में सरकार को हर रोज 40 से 50 लाख का राजस्व मिलता है। हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को हुई। ऑनलाइन आवेदन के कारण आवेदकों को परीक्षा व बायोमैट्रिक के लिए जो तिथि मिली थी, उस पर काम नहीं हुआ। आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा जिनकी परीक्षा नहीं हो सकी, उनकी परीक्षा नए स्लाट में कराई जाएगी। नए वाहनों का पंजीकरण, टैक्स जमा करना, वाहन फिटनेस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, परमिटों का नवीनीकरण आदि कार्य नहीं हो सके।