फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There should be no lapse in the protection of migratory birds: Hoff

प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा में नहीं रहे किसी प्रकार की चूक : होफ

Sun, 12 Jan 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There should be no lapse in the protection of migratory birds: Hoff
- वन विभाग के प्रमुख ने किया आसन रामसर साइट का दौरा
विज्ञापन

- प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मुख्य वन संरक्षक होफ डॉ. धनंजय मोहन ने शनिवार को आसन रामसर साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आसन रामसर साइट में प्रवास कर रहे प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए।

मुख्य वन संरक्षक होफ डॉ. धनंजय मोहन ने आसन रामसर साइट के दौरे के दौरान वन विभाग के रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रामसर साइट में प्रवास कर रहे साइबेरियन व अन्य क्षेत्रों से प्रवास पर आए पक्षियों का अवलोकन किया। उन्होंने रामसर साइट के चारों ओर की स्थिति का अवलोकन करने के साथ पक्षियों की सुरक्षा के संबंध में विभाग के माध्यम से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। कहा कि पक्षियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह, रामपुर मंडी केंद्र के अनुदेशक अनिल भट्ट, वन दरोगा प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed