{"_id":"69bd64464542885ae108a34f","slug":"there-should-be-a-parallel-system-of-cleaning-on-the-chardham-yatra-routes-sudhanshu-dehradun-news-c-5-hld1006-926309-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : सुधांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : सुधांशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रमुख सचिव ने राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों और अस्थायी आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए एनजीओ की सहभागिता के साथ समानांतर प्रणाली से सफाई कार्य संचालित किए जाएं। इसकी समय-समय पर निगरानी भी की जाए।
प्रमुख सचिव सुधांशु ने यह निर्देश सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वाहनों में डस्टबिन की व्यवस्था, जन-जागरूकता के लिए क्या करें, क्या न करें संबंधी पंफलेट चस्पा करने एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के तहत कूड़े का पृथक्करण किया जाए।
प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने पीसीबी को एमडीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण स्थलों पर सामग्री को कवर करने, नियमित जल छिड़काव हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा है जिससे कि धूलजनित प्रदूषण को कम किया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
देहरादून, काशीपुर, ऋषिकेश में हुआ सुधार : धकाते
बैठक में पीसीबी सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक व वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून में वर्ष 2019-2020 की तुलना में वर्ष 2024-2025 में पीएम 10 स्तर में 44.27 प्रतिशत सुधार दर्ज हुआ है। ऋषिकेश में 38.2 प्रतिशत, काशीपुर में 26.92 प्रतिशत सुधार हुआ है। बैठक में काशीपुर में निर्माण एवं विध्वंस प्रोसेसिंग प्लांट का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सचिव सी. रविशंकर, अपर सचिव कल्याणी, नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल आदि मौजूद थे।