फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is not a single passenger shed in the city. Due to

Dehradun News: शहर में यात्रीशेड नहीं, धूप और बारिश में यात्री होते हैं परेशान

Tue, 27 Feb 2024 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
There is not a single passenger shed in the city. Due to
I- विकासनगर में सड़क के किनारे खड़े होकर यात्रियों को पकड़नी पड़ती है बसI
विज्ञापन


शहर में एक भी यात्रीशेड नहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को सड़क के किनारे ही खड़ा होना पड़ता है। तेज धूप और बारिश के दौरान परेशानी बढ़ जाती है। इस दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।



विकासनगर से देहरादून के बीच करीब 145 बसों का संचालन होता है। इनमें 80 सहारनपुर-विकासनगर यूनियन और 70 डाकपत्थर-देहरादून यूनियन की बसें होती हैं। कुछ रोडवेज बसें कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर संचालित होती हैं। करीब 400 यूटिलिटी भी संचालित होते हैं। यात्री डाकप्त्थर चौराहे, अस्पताल रोड, तिलक भवन के पास, पहाड़ी गली, सहारनपुर बस अड्डा, मंडी चौक, लांघा रोड, लेहमन पुल आदि स्थानों से बस और यूटिलिटी में बैठते हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें से किसी भी स्थान पर यात्रीशेड की सुविधा नहीं है। सर्दियों में यात्रियों को परेशानी नहीं होती है, लेकिन भीषण गर्मी और तेज बारिश में यात्रियों को आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। इस बीच कई बार यात्री बस और यूटिलिटी नहीं पकड़ पाते हैं। बुजुर्ग, महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन




वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, पछवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजू बिंजोला ने कहा कि यात्रीशेड न होने से यात्रियों को असुविधा होती है। कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रीशेड का निर्माण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







शहर में एमडीडीए की ओर से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इनमें पार्क, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, यात्रीशेड का निर्माण आदि कार्य प्रस्तावित है।



बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed