फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no fire sprinkler system and smoke detector in the sub-district hospital.

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में नहीं है फायर स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर

Sun, 17 Nov 2024 03:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
There is no fire sprinkler system and smoke detector in the sub-district hospital.
उप जिला अस्पताल विकासनगर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था केवल मैन्युअल अग्निशमन यंत्रों के भरोसे है। यहां फायर स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर नहीं लगाए गए हैं। जबकि, अग्निशमन विभाग इसके लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा-निर्देश भी जारी कर चुका है।
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां की दैनिक ओपीडी करीब 500 से 550 के बीच है। आईपीडी में 25 से 30 मरीज भर्ती रहते हैं। अस्पताल में रोजाना चार से पांच गर्भवतियों के प्रसव होते हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज के नीकू वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगने से 10 नवजात की मौत की घटना के बाद शनिवार को उप जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में 11 फायर एक्सटिंग्विशर सिलिंडर लगे मिले। इनमें से दो सिलिंडर ट्रॉमा सेंटर, तीन ऑपरेशन थियेटर, दो प्रसूता वार्ड, नवजात निगरानी कक्ष, दो सिलिंडर आईपीडी और दो सिलिंडर प्रशासनिक भवन में लगे हैं। सभी की रिफिलिंग की तिथि अक्तूबर 2025 थी। जानकारी लेने पर पता चला कि अग्नि सुरक्षा के मानक के अनुसार अस्पतालों में फायर स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर लगाना अनिवार्य है। इन उपकरणों से आग लगने की जानकारी के साथ उस पर तत्काल काबू पाने में मदद मिलती है। अग्निशमन विभाग की ओर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था की जांच की गई थी। अग्निशमन अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को फायर स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन अभी तक आदेश का पालन नहीं हुआ है। अस्पताल में दोनों तरह के उपकरण नहीं लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed