फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are about 72 small and big potholes on the one

Dehradun News: डेढ़ किलोमीटर सड़क मार्ग पर 72 छोटे बड़े गड्ढे

Mon, 23 Oct 2023 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
There are about 72 small and big potholes on the one
Iकॉलेज के छात्र और कॉलोनी के लोग करते है आवाजाही
विज्ञापन

I

I
I

Iबारिश में पानी भरने से होती है परेशानीI



वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जाने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 72 छोटे-बडे गड्ढे बने हुए हैं। महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओ को इससे रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही है। मार्ग पर लखवाड़ कॉलोनी के लोग भी आवागमन करते हैं।

पीजी कॉलेज डाकपत्थर में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। लखवाड़ कॉलोनी में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के परिवार रहते है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और काॅलोनी के निवासियों को हर दिन दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है। बारिश के दौरान इस मार्ग के गड्ढे पानी से भर जाते है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई दिनों तक गड्ढों में पानी भरे रहने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


छात्र नेता व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान ने बताया कि कई बार उत्तराखंड जल विद्युत निगम से मार्ग सुधारीकरण की मांग की जा चुकी है। बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कई बार दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राएं चोटिल भी चुके है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परेशानी किसी भी जिम्मेदार नेता व अधिकारियों का नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजेवीएनएल के सहायक अभियंता सुल्तान सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed