फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ... then the conspiracy theft documentary register

सब रजिस्ट्रार कार्यालय गड़बड़ी मामला:: तो साजिशन चोरी हुआ दस्तावेजी इंडेक्स रजिस्टर

Tue, 16 Jul 2019 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
... then the conspiracy theft documentary register
सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय से गायब रिकॉर्डों में वहां का दस्तावेजी इंडेक्स रजिस्टर है। इसमें वर्ष 1959 से 2006 तक के क्रेता-विक्रेताओं की सूची समेत कई जानकारियां थीं। मामला 10 साल बाद एक शिकायत पर दोबारा उठा है तो इसमें उस वक्त की एक बड़ी साजिश का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दून में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के ज्यादातर मामले इसी दरम्यान हुए हैं।
विज्ञापन

भूमि की खरीद-फरोख्त के बाद पंजीकरण का एक रजिस्टर तैयार होता है। रजिस्टर नंबर आठ के नाम से इस रजिस्टर को जाना जाता है। इसमें खरीददार-विक्रेता, भूमि की नाप, सर्किल रेट, स्टांप आदि की जानकारी होती है। पंजीकृत दस्तावेजों के साथ-साथ इस रजिस्टर को भी संभालकर रखा जाता है ताकि वक्त आने पर संबंधित भूमि या मालिक आदि के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। ऐसे में यदि यह रजिस्टर गायब हुआ या चोरी हुआ है तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि इसे चोरी करने के पीछे किसी की क्या मंशा रही होगी? चोरी करने वाले को इससे क्या लाभ पहुंचा होगा?
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2009 में इस रजिस्टर को साजिश के तहत चुराया गया होगा। ताकि, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पुराने दस्तावेजों की तस्दीक न हो सके। हालांकि, पंजीकृत दस्तावेज वहां उपस्थित होते हैं, लेकिन बिना रजिस्टर नंबर आठ के लाखों की संख्या में इन्हें खंगालना टेढ़ी खीर होता है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में 10 साल पहले शिकायत हुई थी, लेकिन अब तक इस शिकायत का क्या हुआ यह किसी को जानकारी नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अवधि के हैं ज्यादातर धोखाधड़ी के मामले
राजधानी में प्रतिदिन आने वाले धोखाधड़ी के मामले इन्हीं 47 सालों के दरम्यान के बताए जाते हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि उनके पास इसी अवधि की शिकायतें बार बार आ रही हैं। ऐसे में जांच होने पर यह मामला बड़ा हो सकता है। अभी तक यह भी जानकारी नहीं है कि उस वक्त की शिकायत पर किसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है।

नष्ट हो जाते हैं फिंगर प्रिंट्स
जिस व्यक्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं, उस मामले में फिंगर प्रिंट्स रिकॉर्ड नष्ट कर दिए गए हैं। मामला वर्ष 1987 का है। उस वक्त दस्तावेजों पर उंगलियों के निशान लिए जाते थे। नियमों के तहत 20 साल के अंतराल पर एक फोरेंसिक रिकॉर्ड के लिए रखे जाने वाले ये दस्तावेज नष्ट कर दिए जाते हैं। लिहाजा, शिकायतकर्ता की यह शिकायत कि दस्तावेज जलाए गए हैं निराधार साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed