{"_id":"64d3f509238cc95f780152d7","slug":"theft-revealed-in-two-shops-in-aadhat-bazar-one-arrested-dehradun-news-c-5-drn1005-220028-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आढ़त बाजार में दो दुकानों में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आढ़त बाजार में दो दुकानों में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने आढ़त बाजार की दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा कर एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नगदी और चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग प्रवीण पुंडीर ने बताया कि चौकी क्षेत्र के आढ़त बाजार में एक अगस्त को अमित गर्ग की दुकान का ताला तोडकर 16 हजार रुपये की चोरी हो गई थी। इसके बाद रविवार को आढ़त बाजार मेभ्ही श्याम लाल मुकुल कुमार की दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप और फॉरच्यून के दो टिन चोरी हो गए। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। आसपाठ के लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों को खंगला गया। साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया। कहा कि अथक प्रयासों के बाद बुधवार रात को नवादा जोगीवाला क्षेत्र एक आरोपी समर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पांच हजार नगदी और लैपटॉप व तेल के टिन बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। रायपुर पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति से हुए मोबाइल लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बुधवार को चमरू शाह निवासी चूना भट्टा का मालदेवता झरना पानी के पास अज्ञात स्कूटी सवार से धक्का देकर मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश की गई। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और चेकिंग की गई। चेंकिग के दौरान आरोपी राजेश निवासी सोडा सरौली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्र पर जानलेवा हमले के पांच फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित
देहरादून। विगत 27 जुलाई को छात्र पर जानलेवा हमले के पांच फरार आरोपियों पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विदित है कि विगत 27 अगस्त को समुदाय विशेष के युवकों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पांच आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कोतवाली पुलिस ने अब पांचों फरार आरोपियों साहिल निवासी गांधी ग्राम, साबिर निवासी मुस्कान चौक, अकबर निवासी माजरा प्रधान वाली गली, नावेद खान निवासी गांधीग्राम व जुबेर निवासी ब्राहमण वाला पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
-- -- -- -- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत
देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर आईएसबीटी चौकी क्षेत्र में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। मामले में महिला के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि हादसा मंगलवार रात को हुआ था। सीमा उम्र 42 वार्ष निवासी इंद्रेश नगर शहर कोतवाली होटल सरोवर पोर्टिगों के पास सड़क पार रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई।