फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft by breaking the lock of a closed house

Dehradun News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of a closed house
I
विज्ञापन

IIकैंट थाना क्षेत्र के टपकेश्वर कॉलोनी स्थित एक बंद मकान में चोरी हो गई। घर के स्वामी राजेश चौहान ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने से बेटे के पास मुंबई गए हुए थे। गत नौ अप्रैल को वह मुंबई से नोएडा में दूसरे बेटे के पास आ गए। 10 अप्रैल को उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गई है। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना दी थी। इसके बाद वहां आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। चोरों ने चौहान की पत्नी के पर्स से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। एसएचओ कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

I
I
I
Iट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी
I
I
I
Iशहर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार को ट्यूशन से लौट रही थी। ट्यूशन वाले घर के नीचे मनोज यादव ने उसे रोककर छेड़खानी की। आरोप यह भी है कि मनोज यादव ने उनकी बेटी के साथ गलत काम करने की बात भी कही। जैसे तैसे वह अपने आप को बचाते हुए घर पहुंची और परिवार को यह बात बताई। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में मनोज यादव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed