फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The young man made an obscene video of the girl

Dehradun News: शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

Sat, 24 Feb 2024 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The young man made an obscene video of the girl
Iकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iपांच लोगों पर षड़यंत्र में शामिल होने का आरोपI

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य पांच के खिलाफ षडयंत्र में शामिल होने की धाराओं में में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में युवती ने कहा कि अप्रैल 2022 में एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। 20 अगस्त 2022 की सुबह उसने डाकपत्थर स्थित फास्ट फूड कॉर्नर में ले गया। वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो के नाम से ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।


बताया कि बीते साल 31 जनवरी को पांच लोगों ने उसे घर पर सिलाई के लिए बुलाया। वहां जाने पर सभी ने जबरन आरोपी युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने दुष्कर्म किया। कई बार कहने पर भी उसके साथ शादी नहीं की। शादी के लिए बोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच महिला एसआई नीमा रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed