फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The work to open the Sahiya-Samalta motorway, which was

Dehradun News: पांच दिन से बंद सड़क को खोलने का काम शुरू

Mon, 31 Jul 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The work to open the Sahiya-Samalta motorway, which was
विज्ञापन




छात्र नेताओं व ग्रामीणों ने शनिवार को दी थी आंदोलन की चेतावनी

साहिया-समाल्टा मार्ग बंद होने से 50 गांवों का आवागमन प्रभावित



पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी अधिकारियों को दिए थे निर्देश

भू-धंसाव के कारण बंद किए गए साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग को खोलने का काम रविवार को शुरू कर दिया गया। छात्र नेताओं व ग्र्रामीणों की भारी नाराजगी के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीन लगाकर धंस गए मार्ग पर मिट्टी भरकर उसे पैदल चलने लायक बना लेने का दावा भी किया है।

साहिया पाटन क्षेत्र में समाल्टा मोटर मार्ग का लगभग दो सौ मीटर हिस्सा धंस जाने के कारण मोटर मार्ग को आवाजाही के लिए पूर्णत: बंद कर दिया गया था। जिससे क्षेत्र के पचास गांवों का संपर्क टूट गया था। मार्ग पर आई दरारों के बढ़ने व लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण पाटन क्षेत्र में स्थित चालीस आवासीय भवनों के अलावा एक होटल, एक प्राथमिक विद्यालय व एक इंटर काॅलेज को भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन




उधर मार्ग को बंद कर देने से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को लेकर छात्र नेता कमलेश भट्ट व ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन करके प्रशासन को मार्ग को अतिशीघ्र खोलने की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में एलएनटी मशीन लगाकर मार्ग को ठीक करने का कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने दावा किया कि मार्ग को पैदल चलने के लायक बना लिया गया है। आने वाले एक दो दिनों में मार्ग पर और भी कार्य किया जाएगा।






प्राथमिक विद्यालय अभी रहेगा बंद



मार्ग की खतरनाक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय व इंटर काॅलेज को बंद कर दिया गया था। पैदल मार्ग तैयार हो जाने के बाद कक्षा दस, ग्यारह व बारह के छात्र-छात्राओं को इंटर कॉलेज में कक्षाओं के लिए बुलवा लिया गया है जबकि प्राथमिक विद्यालय को अभी बंद रखा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एसएमआर डिग्री काॅलेज में फिलहाल पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि सिर्फ कक्षा दस, ग्यारह व बारह के छात्र-छात्राएं ही विद्यालय जाएंगे। उधर उप जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को साहिया में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed