फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Cyber Fraud with woman as Poses CBI officer

Dehradun: पहले आरबीआई और फिर सीबीआई का कर्मचारी बताकर महिला को दिया झांसा, फिर डर दिखाकर ठगे लाखों रुपये

Fri, 04 Apr 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद को सीबीआई का कर्मचारी बताया। कहा कि मनी लॉड्रिंग के मामले में एक चीनी गैंग पकड़ा गया है। कहा कि आरोपियों से आपके बैंक खाते का विवरण भी मिला है।

विज्ञापन
Dehradun Crime Cyber Fraud with woman as Poses CBI officer
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

इंद्रा नगर निवासी महिला से झांसा देकर फिर डराकर 39.9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को मृत पति के नाम पर बैंक पॉलिशी से पैसे निकलवाने का झांसा देकर खातों में रकम डलवाई, फिर मनी लॉड्रिंग के मामले में नाम शामिल होने का डर दिखाकर ठगी की।

विज्ञापन


ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, उनके पति अभिनास चन्द्र गुप्ता की मौत हो चुकी है। बताया कि 21 अगस्त 2024 को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विवेक शुक्ला बताया और कहा कि वह आरबीआई का कर्मचारी है। उनके पति के नाम पर 50 लाख रुपये की बैंक पॉलिसी है। इसके लिए कुछ दस्तावेज तैयार करने होंगे। कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें कुछ पैसे भेजने पड़ेंगे। उन्होंने बाताें में आकर अलग-अलग खातों में कई बार में लाखों रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन


जरूरी खबर: उत्तराखंड में अब आपको पुलिस की जरूरत हो या एंबुलेंस की...सीधे डायल करें 1905 नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कुछ दिन बाद फिर एक और अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद को सीबीआई का कर्मचारी बताया। कहा कि मनी लॉड्रिंग के मामले में एक चीनी गैंग पकड़ा गया है। कहा कि आरोपियों से आपके बैंक खाते का विवरण भी मिला है। डर दिखाते हुए कहा कि आपको कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें कुछ रकम भेजनी होगी।

घबराई महिला ने फिर से अलग-अलग बैंक खातों में रकम डलवा दी। दोनों साइबर ठगाें ने कई बार में महिला से कुल 39.9 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed